जननायक जनता पार्टी अपना तीसरा स्थापना दिवस 9 दिसंबर को झज्जर में मनाएगी। यह अहम घोषणा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य डॉ.अजय सिंह चौटाला ने पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में की | उन्होंने कहा की 9 दिसंबर, 2018 को चौधरी देवीलाल जी की विचारधारा पर चलते हुए हम सभी ने जींद की पावन धरती पर जेजेपी का गठन किया था और इस साल पार्टी के तीन वर्ष का सफर पूरा होने जा रहा है। यह घोषणा सभी पदाधिकारियों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही की गयी | 45 हजार नये सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस पुरे कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है | साथ ही साथ ये तय हुआ की 2022 में 10 लाख का लक्ष्य रख कर चलेगा सदस्यता अभियान | पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जेजेपी की नीतियों से अवगत करवाएगी और इसी तरह जेजेपी निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी ||
Categories