Categories
Jjp

2 साल बेमिसाल

जननायक जनता पार्टी ने 2019 के हरियाणा विधानसभा में अपना पहला चुनाव लड़ा था | लोगों के अटूट प्यार और विश्वास की वजह से, पहले ही चुनाव में जजपा हरियाणा में सरकार बनाने में सफल रही| और आज पार्टी को अपने राज्य की सेवा करते हुए २ वर्ष पुरे हो गए हैं |

शुरुवात में ही जननायक जनता पार्टी ने अपने लोगों की ज़रूरतों को मद्दे नज़र रखते हुए कुछ अहम वादे किये |
2019 में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकोनॉमी के अनुसार, हरियाणा में 28.7 प्रतिशत के साथ बेरोजगारी दर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थी। और इसी मौजूदा बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए, जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया।
इसी के साथ पार्टी ने औरतों के हक् और बुज़ुर्गों के हित के लिए काम करने का लक्ष्य साधा |

हमने अक्सर देखा है की पार्टी सत्ता में आने के बाद अपने वादे या तो भूल जाती है या फिर उन्हें पूरा करने से चूक जाती है | परन्तु उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सत्ता में कदम रखते ही अपनी जनता के लिए काम करना शुरू कर दिया |

उन्होंने लगातार विधानसभा सत्र में 75% जॉब कोटा बिल पेश किया और इसपर जीत हासिल की |
चंद दिनों में ही उन्होंने महिलाओं की 50% भागीदारी सुनिश्चित करने वाला हरियाणा पंचायती राज विधेयक भी पास करवाया ||
और तो और जननायक चौधरी देवी लाल जी के सपने के अनुसार हरियाणा की पंचायतों में राइट – टू – रिकॉल का अधिकार दिलाने का लक्ष्य बनाया |
सवा साल में बुढ़ापा पेंशन स्कीम में 500 रुपए की बढ़ोतरी करने का श्रेय भी माननिय दुष्यंत चौटाला जी को जाता है |

जजपा के कार्यकाल को सबसे कठिन बनाने में कोरोना ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी | ऐसी परिस्थितियों में जननायक जनता पार्टी की ओर से 51 लाख रुपए की राशि और सभी पूर्व विधायकों ने एक माह की पेंशन को ‘मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष’ में दान कर दिया था |

एक देश – एक राशन कार्ड’ जैसी कई योजनाओं ने हरियाणा में जजपा के आने के बाद ही कदम रखा जो गरीब परिवारों के हित में काम करती हैं | गठबंधन सरकार ने पहले ही साल में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में काम कर उसमें ऐतिहासिक सुधार भी किए |

जननायक जनता पार्टी दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहती है और हरियाणा को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपार परिश्रम के साथ काम करती है |
आने वाले सालों में कई और वादों पर खरे उतरने का उद्देश्य, हमने साधा हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *