Categories
Jjp

जन सरोकार दिवस

जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस के उत्सव को 9 दिसम्बर 2021 को पुरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया |
अपने तीसरे वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, बढ़रा एमएलए नैना सिंह चौटाला, हरियाणा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा युवा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए |
इस रैली में ताऊ देवी लाल की नीतियों को सुनने से लेकर, पार्टी के 2024 के लक्ष्य को साधने के बारे में बात हुई |
प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने खुद बाइक चला के हज़ारों युवाओं के साथ जन सरोकार यात्रा की शुरुवात की | हज़ारों प्रदेशवासियों ने इसमें शामिल होकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया | पंडाल में पहुँचते ही उनका जेजेपी के नारों के साथ ज़ोरदार स्वागत हुआ |

सोशल मीडिया के माध्यम से इस रैली को सिर्फ हरियाणा में ही नही, दुनिया भर में पहुँचाया गया | सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस रैली का लाइव स्ट्रीम भी चलाया गया जिससे जो लोग किसी कारन रैली में शामिल नहीं हो पाए, उनको भी घर बैठे कार्यक्रम का आनंद मिल सके |1500 युवाओं को कार्यक्रम व्यवस्था को संभालने का ज़िम्मा दिया गया जिसमें झज्जर के गाँव दादरी में करीबन ५० एकड़ की ज़मीन पर जननायक जनता पार्टी के झंडे लगाने का काम मुख्य कामों में से एक था | पंडाल सजाने के लिए और वरिष्ठ नेताओं के स्वागत हेतु बैंगलोर और कोलकाता के पुष्पों का प्रबंध करना भी एक अहम कार्य था | कुछ कार्यकर्ताओं को ढोल नगाड़ों का प्रभंध करने का ज़िम्मा भी सौंपा गया |

कार्यक्रम की शुरुवात में इनसो और पार्टी के एहम कार्यकर्ता और नेताओं ने अपने भाव प्रकट किये | सभी ने दुष्यंत चौटाला जी के उप मुख्यमंत्री में से उप हटाने के लक्ष्य पे बात की और मौज़ूदा प्रदेशवासियों से आग्रह किया | ” जब तक हिंदुस्तान रहेगा, ताऊ तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का इस कदर स्वागत हुआ मानो लोग दुष्यंत चौटाला में ही जननायक चौधरी देवी लाल जी को देखते हों | साथ ही साथ डॉ अजय सिंह चौटाला को देख, लोगों का जोश और अधिक बढ़ गया | उनके कार्यक्रम में कदम रखते ही, ढोल नगाड़े व् नाच गाना शुरू हो गया |
तीन साल पुरे करने के उपलक्ष्य में मशहूर कलाकार यो यो हनी सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पार्टी को इस अवसर की ढेर सारी शुभकामनाएं दी| हरियाणा और पुरे भारत की शान गीता फोगाट ने भी रैली में आ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी |
उसके बाद झज्जर ज़िले की समिति के ज़िला अध्यक्ष्य ने पगड़ी और शॉल पहना कर डॉ अजय सिंह चौटाला जी का आदर मान किया | जब दुष्यंत चौटाला स्टेज पर अपने विचार प्रस्तुत करने आये तब मानो लोगों के अंदर अलग ही जोश पैदा हो गया |
डॉ अजय सिंह चौटाला के स्टेज पे आने के समय मशहूर गायक फैजलपुरिया ने अपना गाना प्रस्तुत किया | उनके कहे हुए शब्दों पर ही जन सरोकार दिवस रैली का समापन हुआ |
इस समारोह को सफल बनाने के पीछे पार्टी के हर एक व्यक्ति की सक्रिय सांझेदारी और योगदान रहा जिससे आने वाले अनगिनत कार्यक्रम भी इसी तरह आयोजित किये जायेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *